फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमाकाली मंदिर का चित्र भेंट कर सीएम ने विदा किए राष्ट्रपति

Tue, 07 Jun 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
राष्ट्रपति को भीमाकाली मंदिर का चित्र भेंट करते राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शिमला में पांच दिन के ग्रीष्मकालीन प्रवास के बाद नई दिल्ली रवाना हो गए। उन्हें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भीमाकाली माता मंदिर सराहन का चित्र भेंट कर विदा किया। प्रणब मुखर्जी को विदाई देने राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी कल्याणी हेलीपैड पहुंचे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सवेरे लगभग 11 बजे कल्याणी हेलीपैड छराबड़ा से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनके साथ उनकी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी भी लौट गईं। वे वायुसेना के हेलीकॉप्टर से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। राष्ट्रपति पिछले पांच दिन से शिमला में थे।

दो जून को शिमला पहुंचे और शिमला के छराबड़ा स्थित अपने सरकारी निवास ‘द रिट्रीट’ में ठहरे। लगभग 166 साल पुराना ये भवन किसी समय भारत के वायसराय की संपत्ति होती थी। आजादी के बाद यह भारत के राष्ट्रपति का सरकारी निवास घोषित हो गया।
विज्ञापन


राष्ट्रपति लगभग हर साल शिमला आते हैं। इस बीच उनका कोर कार्यालय भी शिमला शिफ्ट हो जाता है। सोमवार को उन्हें विदाई देने पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा, नगर निगम शिमला के महापौर संजय चौहान समेत कई गण्यमान्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें