डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य महकमे को मजबूती देने के लिए प्रदेश सरकार ने सोमवार को 71 मेडिकल अफसरों को विभिन्न पीएचसी में तैनाती दे दी है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने नए डॉक्टरों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी। यह तैनाती 29 मार्च, 5 अप्रैल, 12 अप्रैल और 19 अप्रैल को हुई काउंसलिंग के बाद चुने गए डाक्टरों को दी गई है।
सभी डाक्टरों को प्राथमिकता के आधार पर उन सीएचसी, पीएचसी व सिविल अस्पतालों में नियुक्ति दी गई है, जहां डाक्टरों की कमी की वजह से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इन डाक्टरों को एक साल के कांट्रेक्ट बेस पर तैनाती दी गई है। तैनाती पाने वाले मेडिकल अफसरों में श्रेया गंजू को पीएचसी धरोग्रा, ऋतु रानी को पीएचसी मलेंदी, पुलकित कालरा को पीएचसी कोटी पढोग, रोहित शर्मा को पीएचसी जंगला, प्रियंका परमार को सिरमौर के पीएचसी कमरो, कनिका ठाकुर को मंडी के पीएचसी फतेहपुर, एकता दीक्षित को शिमला के सिविल अस्पताल कुमारसैन, इंदु को सिरमौर के ईएसआई काला अंब लगाया गया है।
पल्लवी ठाकुर को शिमला के पीएचसी कियारी, निधि ठाकुर को बिलासपुर के पीएचसी तरसूह, निधि चौहान को सिविल अस्पताल रोहडू, मोनिका हीरा को ऊना के सीएचसी बंगाणा, शिवाजी लखनपाल को मंडी के पीएचसी करकोह, सुकृत बंदल को सिरमौर के सीएचसी राजपुरा, सर्वजीत सिंह को शिमला के पीएचसी कुंगलभल्टी, मोहित को कुल्लू के पीएचसी पतलीकुहल, अंकुश सूद को कांगड़ा के पीएचसी मझरा, लोकेश गुलेरिया को मंडी के निहरी सीएचसी व नेहा अटवाल को कांगड़ा के पीएचसी बनूरी लगाया गया है।
इसके अलावा कुशांग खंडा को शिमला के पीएचसी गोपालपुर, अंकिता धीमान को हमीरपुर के पीएचसी उथपुर, निशांत गजपति को सोलन के पीएचसी पट्टा ब्रावरी, प्रिया कुमारी को सोलन के पीएचसी चंडी, संजय कुमार को किन्नौर के पीएचसी रारंग, मुकुंद राजटा को शिमला के पीएचसी खरहन, अनिल दत्ता को कुल्लू के अरसू पीएचसी, अरविंद कुमार मेहरा को शिमला के पीएचसी देवत, सुभाष चंद को चंबा के टुंगला पीएचसी, ललित पिस्ता को शिमला के पीएचसी सराएन, अजय कुमार को कुल्लू के पीएचसी तेगुबेहर भेजा गया है।
अजय कौशल को मंडी के बग्गा छनोगी पीएचसी, प्रणव शर्मा को कुल्लू की अरसू पीएचसी, विनोद नेगी को किन्नौर के लिप्पा पीएचसी, अभिषेक शर्मा को मंडी के धरंडा पीएचसी, विजय कौशल को शिमला के दलग पीएचसी, बिनोद कुमार को मंडी के चुकू पीएचसी, रेनुका नरूला को कांगड़ा के पीएचसी भरमार, कृष्ण भटनागर को सिरमौर के हरिपुरधर पीएचसी, स्मृति ठाकुर को सोलन के पीएचसी चंडी, प्रियंका गुप्ता को शिमला के सिविल अस्पताल चौपाल, चंदन शर्मा को सोलन के पीएचसी बसंतपुर, अभय राणा को सिरमौर के पीएचसी कफोता, राकेश पांडेय को सोलन के पीएचसी चंडी, अजय मोदगिल को बिलासपुर के पीएचसी पंजगाईं, मोनिका शशनी को कुल्लू के सीएचसी सैंज में तैनाती मिली है।
गुरप्रीत कौर को बिलासपुर के पीएचसी भडेतर, राजीव कुमार को सिरमौर के पीएचसी सतौन, मंजिल शर्मा को मंडी के पीएचसी लंगना, सुषमा कुमारी को किन्नौर के सीएचसी भगवान नगर, राहुल नरूला को कांगड़ा के पीएचसी मसरूर, पृथ्वी राज को किन्नौर के पीएचसी उरनी, सौरभ मिनहास को सोलन के पीएचसी जोगन, अनामिका कालिया को कांगड़ा के पीएचसी महाकाल, नरेश कुमार को मंडी के पीएचसी थलौट, रिचा कालिया को चंबा के पीएचसी जस्सौरगढ़, नेहा शर्मा को सिरमौर के पीएचसी नैनीधर, रमनदीप कौर को सिरमौर के पीएचसी भगथन, प्रियंका राणा को कांगड़ा के पीएचसी नगरोटा बगवां, प्रतीक को कांगड़ा के पीएचसी छलवाड़ा लगाया गया है।
आशीष चौधरी को सिरमौर के पीएचसी छिलोग, मनोज कुमार को चंबा के सीएचसी भरमौर लगाया गया है। वहीं, पंकज कुमार को बिलासपुर के पीएचसी मलोखर, मनोज वर्मा को मंडी के सिविल अस्पताल पढार, आदित्य शर्मा को शिमला के पीएचसी महोरी, शिल्पा कौशल को चंबा के सीएचसी भरमौर, कुमार रौशन को बिलासपुर के पीएचसी कलोल, रोहित शर्मा को कांगड़ा के पीएचसी तिनबढ़, नेहा चौहान को बिलासपुर के पीएचसी गह घेरी, आशीष बंसल को सिरमौर के पीएचसी कांती मिश्वा और अमित गोयल को सिरमौर के पीएचसी परारा में तैनाती दी गई है।