फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर सम्मानित हुए हिमाचल के ये जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के मौके पर हिमाचल के जांबाज जवानों को भी सम्मानित किया गया है। हिमाचल प्रदेश की झोली में एक राष्ट्रपति पुलिस पदक, तीन पुलिस पदक, दो फायर सर्विस पदक और दो होमगार्ड व सिविल डिफेंस मेडल आए हैं।
विज्ञापन


मेडल के लिए चयनित अधिकारियों में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सुरक्षा में तैनात डीएसपी पदम दास को हिमाचल से सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया गया है। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डीआईजी सिक्योरिटी ज्ञानेश्वर सिंह, सीएम सिक्योरिटी में तैनात दारोगा दत्ता राम और शिमला पुलिस के एएसआई कुलवंत सिंह को भी पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया है।

वहीं, स्टेशन फायर अफसर सुख देव व कैलाशो राम को फायर सर्विस मेडल मिला है। होमगार्ड एंड सिविल डिफेंस मेडल सुख देव और कवि खन्ना को दिया गया है। राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वाले पदम दास को 2006 में उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक मिल चुका है। साल 2009 में प्रतिनियुक्ति के दौरान पदम स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में सेवाएं दे चुके हैं। वह जनवरी 2013 से सीएम सुरक्षा में तैनात हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

इनको भी मिला सम्मान

सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक पाने वाले आईपीएस ज्ञानेश्वर सिंह वर्तमान में डीआईजी सीआईडी के पद पर तैनात हैं। दलाईलामा के अलावा प्रदेश के बड़े पावर प्रोजेक्टों की सुरक्षा, स्पेशल एक्शन ग्रुप का सुपरविजन भी इन्हीं के जिम्मे है।

साल 2008 में वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के जीएम सिक्योरिटी के पद पर तैनात रहे। इस दौरान एयरपोर्टों को आधुनिक सुरक्षा युक्त करने का श्रेय भी इनको जाता है। सिंह ने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय पटल पर दो पेपर भी प्रस्तुत किए।

सिंह के अलावा पदक पाने वाले सीएम सुरक्षा में तैनात दारोगा दत्ता राम मुख्य न्यायाधीश व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रह चुके हैं। वहीं, फायर सर्विस मेडल पाने वाले सुख देव लंबे समय तक बद्दी इंडस्ट्रियल एरिया में तैनात रहे और कई घटनाओं को नियंत्रित जान माल की क्षति होने से बचाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें