रिटायर के करीब पहुंचे दरोगाओं को हिमाचल पुलिस अब थानेदारी नहीं करने देगी। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने इस संबंध में एक ड्राफ्ट तैयार कर पुलिस महानिदेशक को भेजा है। डीजीपी की मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।
नियम लागू होने के बाद रिटायरमेंट होने से दो साल पहले तक के सभी दारोगाओं और कोतवालों से चार्ज वापस ले लिया जाएगा। इनकी जगह नए दरोगा और कोतवालों को जिम्मेदारी दी जाएगी। मुख्यालय ने यह फैसला बीते कुछ समय में नौकरी के आखिरी दिनों में थानेदारी के दौरान गड़बड़ी करने के कई मामले सामने आने के बाद लिया है।