फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव: शिमला आएंगे रामनाथ कोविंद और मीरा कुमार

Wed, 05 Jul 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी अगले सप्ताह शिमला पहुंच रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मीरा कुमार 10 जुलाई को अपने प्रचार अभियान के तहत शिमला पहुंच रही है, जबकि भाजपा प्रत्याशी रामनाथ कोविंद 14 जुलाई को चुनाव अभियान के लिए राजधानी में रहेंगे।
विज्ञापन


दोनों दलों ने अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में विधायक का मतदान सुनिश्चित करने के लिए विधायक दलों की बैठक बुलाई है। विधायक दल की बैठक में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के लिए दोनों दलों की ओर से व्हिप भी जारी की जाएगी।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 10 को
शिमला। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक 10 जुलाई को रखी गई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आवास पर होने वाली बैठक के लिए सभी मंत्रियों और विधायकों को उपस्थित रहने के लिए पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


पार्टी प्रत्याशी मीरा कुमार के पक्ष में 17 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए व्हिप भी जारी की जाएगी। पार्टी के संसदीय कार्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों की प्रत्याशी मीरा कुमार 10 को शिमला पहुंच रही है। इसी दिन विधायक दल की  बैठक भी बुलाई गई है।

14 जुलाई को भाजपा विधायक दल की बैठक
शिमला। भाजपा विधायक दल की बैठक 14 जुलाई को पीटरहॉफ शिमला में होगी। सुबह 9 बजे से शुरू होने वाली बैठक में नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती सहित सभी सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे।

मुख्य सचेतक की और से विधायकों को पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के लिए व्हिप जारी की जाएगी। पार्टी के मुख्य सचेतक सुरेश भारद्वाज ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रपति प्रत्याशी रामनात कोविंद 14 जुलाई को चुनाव अभियान पर शिमला पहुंच रहे हैं, जिसको देखते हुए विधायक दल की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें