फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSC: सब इंस्पेक्टर और जेई के लिए इंटरव्यू इस दिन

Wed, 05 Jul 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार की तिथियां जारी कर दी हैं। आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर पोस्ट कोड 478 के लिए 13 जुलाई को साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन


जबकि जेई सिविल पोस्ट कोड के लिए 13, 14 ,15, 17, 18, 19 और 20 जुलाई को साक्षात्कार होंगे। इसी तरह जेई इलेक्ट्रिकल के लिए 21, 22, 24 और 29 जुलाई को साक्षात्कार लिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलावा पत्र भेजे जा रहे हैं। अगर किसी कारणवश अभ्यर्थी को साक्षात्कार से पांच दिन पूर्व बुलावा पत्र नहीं मिलता है तो वह आयोग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें