फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुब्बल-कोटखाई को वोल्वो सेवा का तोहफा देने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जुब्बल कोटखाई के लोगों को जल्द ही वोल्वो बस का तोहफा मिलने वाला है। एक हफ्ते के भीतर दिल्ली-शिमला-रोहड़ूू वाया जुब्बल-कोटखाई रूट पर वोल्वो सेवा शुरू हो सकती है। परिवहन मंत्री से हरी झंडी दिखाकर वोल्वो शुरू करवाने की योजना है। 16 अगस्त को एचआरटीसी शिमला और रोहड़ूू के बीच वोल्वो का सफल ट्रायल कर चुका है। वोल्वो सेवा को जुब्बल कोटखाई उपचुनाव से जोड़ कर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन

ऊपरी शिमला में इन दिनों सेब सीजन जोरों पर है। बड़ी संख्या में बागवान सेब बेचने के लिए दिल्ली सहित दूसरे राज्यों का रुख कर रहे हैं। ऐसे में सेवा शुरू होने से बागवानों को राहत मिल सकती है। इतना ही नहीं पर्यटन विभाग रोहड़ूू के चांशल और खड़ापत्थर के गिरिगंगा को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। बड़ी संख्या में सैलानी हाटकोटी मंदिर का भी रुख करते हैं।
सेवा शुरू होने से सैलानियों को भी बड़ी सुविधा मिल सकती है। एचआरटीसी शिमला से रोहड़ूू के बीच 16 अगस्त को वोल्वो का सफल ट्रायल कर चुका है। शिमला से रोहड़ू का सफर वोल्वो ने चार घंटे में तय किया था। शिमला से वोल्वो सुबह 7 बजे रवाना हुई और 11 बजे रोहड़ूू पहुंची। रोहडू से शिमला के लिए वोल्वो 3 बजे रवाना हुई और 7 बजे शिमला पहुंची। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि रोहड़ूू के लिए सेवा शुरू करने से पहले सभी संबंधित परिस्थितियों का आकलन किया जा रहा है, जल्द ही सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें