फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जिले में फिर से 19 नई पंचायतें बनाने की तैयारी, जनता से मांगें सुझाव-आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतीराज विभाग ने जारी किया नई पंचायतों का प्रारूप, 22 पंचायतों के गांव विभाजित कर बनेंगी 19 नई पंचायतें
विज्ञापन

तीन दिन के भीतर देनी होंगी आपत्तियां और सुझाव
आपत्तियां सुनने के बाद जारी होगी अंतिम अधिसूचना

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला में फिर से 19 नई पंचायतें बनाने की तैयारी है। पंचायतीराज विभाग ने इन नई पंचायतों का प्रारूप जारी कर संबंधित क्षेत्र की जनता से इस पर तीन दिन के भीतर आपत्तियां और सुझाव देने को कहा है। 13 मार्च तक लोग अपनी आपत्तियां और सुझाव दर्ज करवा सकेंगे।

इसके बाद अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी। इससे पहले भी जिला शिमला में 15 नई पंचायतें बनाने का प्रारूप जारी हो चुका है। आपत्तियों और सुझावों की सुनवाई के बाद इनमें से 13 नई पंचायतें बनाने का फैसला लिया था। दो पंचायतों का गठन रद्द किया है। अब 10 मार्च को जारी नए प्रारूप के अनुसार शिमला जिला में 19 नई पंचायतें बनाई जा रही हैं। इन पंचायतों का गठन वर्तमान की 22 पंचायतों के क्षेत्र को विभाजित कर किया जाना है। विकास खंड ठियोग के तहत घूंड पंचायत से शिलोहा-पालू नई पंचायत बनेगी। इसमें पाल्वी, शिलोहा उप मोहाल छैला का क्षेत्र शामिल होगा। इस विकास खंड की धर्मपुर पंचायत से भोगडा पल्ली नई पंचायत बनेगी। इसमें कलजु, जंगल रछई, भोगडा, राजपुरा, भोग गांव शामिल होंगे। कोट शिलारू पंचायत से कोट लतयाणा नई पंचायत बनेगी। इस नई पंचायत में मानन, पल्लई, पटलाधार गांव शामिल होगा। देवरीघाट पंचायत से शदी स्थित जोधपुर नई पंचायत बनाई जा रही है। इसमें भज्योग, बतोग, चाबद, चिची, डीडी, दीपडा, झेटा, जनोटी, झेटा, कुफर खनाल, षावग, नलेहा, षदी क्षेत्र शामिल होंगे।
विज्ञापन




इन नई पंचायतों का भी होगा गठन
विकास खंड नारकंडा की बड़ागांव और भड़ेची पंचायतों से महोली नई पंचायत बनेगी। इस नई पंचायत में महोली, तेसन, प्राशन, ऊरशु गांव शामिल होंगे। जार पंचायत से घडेवथी ओडी नई पंचायत बनाने का प्रस्ताव है। इसमें घडेवथी, बगथल, राहू क्षेत्र शामिल होंगे। शलौटा पंचायत से कुई नई पंचायत बनेगी। इस नई पंचायत में अलोथ, कुई, कोटला, चड़ानाला, पावची, शलोटा शामिल होंगे। ननखड़ी विकास खंड के तहत बझच पंचायत से लैलन नई पंचायत बनेगी। इसमें लैलन, नावण, कलंति गांव शामिल होंगे। चौपाल विकास खंड के तहत पुजारली पंचायत से शवाला नई पंचायत बनेगी। इसमें तडी, शवाला क्षेत्र शामिल होंगे। सरांह से क्यारी शिलान नई पंचायत बनाई जाएगी। इस नई पंचायत में क्यारी शिलान, क्यारी, कुलानडली, डिमो क्षेत्र शामिल होंगे।



इन विकास खंडों की पंचायतें भी टूटेंगी
विकास खंड रामपुर के तहत शाहधार पंचायत से रगोरी नई पंचायत बनेगी। इस नई पंचायत में रगोरी, कुर्गू क्षेत्र शामिल होंगे। बाहली पंचायत से पलजारा नई पंचायत गठित होगी। इसमें पलजारा और पई क्षेत्र शामिल होंगे। शिंगला पंचायत से खखरोला और कलना क्षेत्र हटाकर नोगली नई पंचायत बनाई जा रही है। कुपवी विकास खंड के तहत मझौली पंचायत से बाग धमराह नई पंचायत बनेगी। इसमें बाग, धमराह आदि इलाके शामिल होंगे। जुडू शिलाल से हिडा भलवान पंचायत बनेगी। इसमें हिडा, भलवान, पुजारली, ओखड़ी, शलाह, ओल, कुपवी क्षेत्र आएंगे। धारचांदना और बावत पंचायतों से डाक शराड नई पंचायत बनेगी। इसमें डाक शराड, चुरायन, खनार, गवाई गांव शामिल होंगे। रोहड़ू विकास खंड के करछारी पंचायत से शलान पंचायत बनेगी। इसमें शलान और डीपीएफ शलान क्षेत्र शामिल होंगे। छोहारा विकास खंड के तहत थाना पंचायत से अंबोई नई पंचायत बनेगी। इसमें अंबोई जईलाेट गांव शामिल होंगे।
विज्ञापन




पीरन से बनेगी धाली नई पंचायत
जुन्गा (शिमला)। मशोबरा विकास खंड के तहत पीरन पंचायत का विभाजन कर धाली नाम से नई पंचायत बनाने का प्रस्ताव है। इस नई पंचायत में पीरन पंचायत के उपगांव धाली, शिल्ली, बागड़ा, चलोग, खील सेर, आंजी, डुमैहर, दोची, पाली, पजाल, पनीसेर क्षेत्र शामिल होंगे। इसके अलावा साथ लगती सतलाई पंचायत के ठूंड वार्ड को भी इसें शामिल किया जाना है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें