प्रशासन ने तय किया वाहनों का समय
जिला प्रशासन ने दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही को लेकर समयसारिणी तय की है। दारचा से सरचू की तरफ सुबह 7:00 से 11:00 और सरचू से दारचा के लिए दोपहर बाद 2:00 से 5:00 बजे का समय निर्धारित किया है। इसके अलावा लेह की ओर सेना की कानवाई सहित बड़े ट्रकों की आवाजाही निरंतर जारी है। इस रूट पर बस यात्री न केवल लंबे सफर का आनंद ले सकेंगे, बल्कि बर्फीले चार दर्रां का भी लुत्फ उठा पाएंगे। बता दें कि चार दर्रों के बीच से होकर गुजरने वाली लेह-दिल्ली बस सेवा सितंबर के बाद से बंद है।