फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भी गोरखधंधा शब्द को प्रतिबंधित करने की तैयारी, सीएम से मिले नाथ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Wed, 25 Aug 2021 05:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

रामबीर भट्टी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने तुरंत मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि हिमाचल में भी गोरखधंधा शब्द को प्रतिबंधित किया जाए। इसकी गैजेट अधिसूचना निकाली जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मंत्री वीरेंद्र कंवर का तुरंत कार्रवाई के लिए धन्यवाद किया है। 
विज्ञापन
योगी तेजपाल सिंह ने सीएम जयराम से भेंट की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के चंडीगढ़ प्रदेश के महामंत्री रामबीर भट्टी और अखिल भारतीय योगी नाथ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह ने कृषि एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उनके शिमला स्थित निवास स्थान ओकओवर में मुलाकात की। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर मांग की कि हरियाणा सरकार की तरह हिमाचल सरकार भी उनके आराध्य देव महायोगी गुरु गोरखनाथ के नाम पर प्रचलित गोरखधंधा शब्द को हिमाचल में भी प्रतिबंधित करे।

विज्ञापन

रामबीर भट्टी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने तुरंत मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि हिमाचल में भी गोरखधंधा शब्द को प्रतिबंधित किया जाए।

इसकी गैजेट अधिसूचना निकाली जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मंत्री वीरेंद्र कंवर का तुरंत कार्रवाई के लिए धन्यवाद किया है। भट्टी ने कहा कि गोरखधंधा शब्द का गलत, अनैतिक तरीके से प्रयोग कर नाथ संप्रदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सामाजिक सौहार्द को खतरा पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जरूरी कानूनी प्रावधान सुनिश्चित करें। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गुरु गोरखनाथ का भव्य मंदिर और गोरख मठ है, जिस गद्दी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें