फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हैं सीएम वीरभद्र से लेकर तमाम मंत्री'

Mon, 20 Jun 2016 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नग्गर (कुल्लू)
विज्ञापन
पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग में मौजूद भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुल्लू के घुडदौड़ में आयोजित पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग के सातवें सत्र को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने सूबे की कांग्रेस सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि विकास ठप है। सड़कें खस्ताहाल हैं। खनन, वन, ट्रांसफर, शराब माफिया सक्रिय है।
विज्ञापन


इन सब हालातों से निपटने के बजाय वीरभद्र सरकार बदला-बदली व राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है। धूमल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश बैड गवर्नेंस का प्रतीक बनकर उभरा है। एक के बाद एक राजनीतिक साजिशों का खुलासा अदालत के माध्यम से हो रहा है। फोन टैपिंग के मामले में मुख्यमंत्री गुमराह करते रहे कि 1372 से ज्यादा फोन टैप हुए।

लेकिन जब आरोप पत्र दाखिल किया गया तो मात्र दो टेलीफोन टैप होने की बात कही गई। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं। प्रदेश की जनता त्रस्त होकर इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कसकर बैठी हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनावों के लिए कमर कसने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन


सरकार पर लगाए ये आरोप
कांग्रेस महंगाई पर लगाम लगाना चाहती है तो कानून व्यवस्था का नियंत्रण उसके पास
क्यों नहीं जमाखोरों और बिचौलियों पर छापे मारे जाते
वैट कम कर महंगाई पर लगाम लगाई जा सकती है लेकिन केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश सरकार पैट्रोलियम पदार्थों पर लगातार बढ़ा रही वैट

गुड गवर्नेंस केंद्र की उपलब्धि: नड्डा
छठे सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि केंद्रीय भाजपा सरकार की सबसे प्रमुख उपलब्धि गुड गवर्नेंस है। केंद्र सरकार गुड गवर्नेंस के सभी नियमों और सिद्धांतों को अपने आचरण में उतार रही है। अब केंद्र में फाइलें नहीं रुकती हैं बल्कि तेजी से काम होने की वजह से देशभर में विकास के प्रति अच्छा माहौल बना है।

बिंदल बोले, साधना के बिना चुनाव में सफलता संभव नहीं
पूर्व मंत्री व भाजपा के मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजीव बिंदल ने भी चुनाव प्रबंधन विषय पर कार्यसमिति को संबोधित किया और कहा कि एक राजनीतिक संगठन होने के नाते चुनाव लड़ना और चुनाव में विजय प्राप्त करके सत्ता के माध्यम से समाज सेवा करना भाजपा का मुख्य उद्देश्य है। चुनाव में जीत के लिए उचित चुनाव प्रबंधन एक सतत साधना है और इस साधना को किए बिना चुनावों में सफलता संभव नहीं है।

ये रहे मौजूद
भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन पूर्व सांसद डॉ. महेश शर्मा ने एकात्म मानववाद और बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ने सैद्धांतिक अधिष्ठान विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, सांसद वीरेंद्र कश्यप, बिमला कश्यप, रामस्वरूप शर्मा मौजूद रहे। Published by Arvind Thakur
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें