फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बजट नौकरियों की घोषणा, जल्दबाजी में हैं सरकार: धूमल

Wed, 27 Jul 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कैबिनेट में नौकरियों का पिटारा खोलने पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार जल्दबाजी में लग रही है। बिना बजट के नौकरियों का प्रावधान कर रही है।
विज्ञापन


कहा कि इस जल्दबाजी से यह बात सिद्ध हो रही है कि सरकार जल्द गिरने वाली है। हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत में धूमल ने सरकार पर तीखा प्रहार किया। कहा कि जब भी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की दिल्ली में भ्रष्टाचार के मुकद्दमों की सुनवाई होती है तो वे लोगों को गुमराह करने के लिए मेरी संपत्ति का शिगूफा छोड़ देते हैं।

इसमें वीरभद्र सिंह को कुछ मिलने वाला नहीं है। उन्होंने मनाली में विदेशी महिला पर्यटक से हुए दुराचार पर रोष जताया। कहा कि सरकार को कानून व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए, लेकिन सरकार के पास इन कामों के लिए समय नहीं है।
विज्ञापन


इससे नागरिकों की सुरक्षा के साथ पर्यटक भी चिंतित हैं। प्रदेश की छवि देश-विदेश में भी खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार विजिलेंस से चार राज्यों में मेरी संपत्ति की जांच करवा रही है। मैं भी चाहता हूं कि विजिलेंस मेरी संपत्ति को जगजाहिर करें।

कहा कि मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं कि जहां मेरी संपत्ति है, उसे सरकार हमें बताए, ताकि वहां अपना कब्जा कर सकूं। इस संबंध में पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री एवं पूर्व में रहे मुख्यमंत्रियों की संपत्ति की जांच करवाएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें