फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट बैठकों में भिड़ रहे वीरभद्र के मंत्रीः धूमल

Wed, 17 Sep 2014 10:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि सरकार में अस्थिरता मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों के आपसी झगड़ों से हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक मंत्री दूसरे को कहता है कि तुम्हारे विभाग में बहुत भ्रष्टाचार है तो दूसरा उसके विभाग में ज्यादा भ्रष्टाचार होने की बात करता है।

एक कांग्रेस मंत्री के हवाले से धूमल पर सरकार में अस्थिरता फैलाने को लेकर लगाए आरोपों पर पलटवार करते प्रेस बयान जारी किया है। धूमल ने कहा कि हमारा अनुमान था कि लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद नैतिकता के आधार पर कांग्रेस सरकार त्यागपत्र देगी, लेकिन इनमें नैतिकता होती तो त्यागपत्र देते।

प्रदेश में खनन, भू-माफिया, शराब माफिया निरंकुश होकर काम कर रहा है। भारी वर्षा और बाढ़ से भयंकर नुकसान झेलने वाले आम नागरिकों को मकान निर्माण, पशुशाला निर्माण और रास्तों के निर्माण के लिए खनन सामग्री उपलब्ध नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके विपरीत सीमांत जिलों में रेत-बजरी का दिन रात अवैध खनन जोरों पर है। उसकी तस्करी पड़ोसी राज्यों को राजनीतिक संरक्षण के चलते बेधड़क की जा रही है। कर्मचारियों को समय पर वेतन भत्ते नहीं मिल रहे।

सरकार के मंत्री ही भ्रष्टाचार की जांच की मांग कर रहे हैं। विकास कार्य ठप पड़े हैं, तबादलों से कर्मचारियों में अस्थिरता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें