फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: प्रेम कुमार धूमल बोले- भाजपा अपने निर्णय विरोधियों को बता कर नहीं करती

Thu, 07 Apr 2022 10:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि ऐसा लगता है कि कल की जो इनकी मंडी में फ्लॉप रैली रही है, उससे आप वाले परेशान हो गए हैं और बेतुके बयान दे रहे हैं। हर कोई जानता है कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। 
विज्ञापन
 पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि मीडिया में आप नेता मनीष सिसोदिया दावा कर रहे हैं कि हिमाचल में नेतृत्व परिवर्तन हो रहा है। धूमल ने कहा कि ऐसा लगता है कि कल की जो इनकी मंडी में फ्लॉप रैली रही है, उससे आप वाले परेशान हो गए हैं और बेतुके बयान दे रहे हैं।

विज्ञापन


हर कोई जानता है कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। वह अपने निर्णय खुद लेती है और किसी भी प्रदेश में नेतृत्व विरोधियों को बताकर नहीं करती। ऐसे बयान देकर सिसोदिया ने अपना मजाक बनाया है। भाजपा जो निर्णय लेती है, वह अपने स्तर पर लेती है। ऐसे दुष्प्रचार से भाजपा में मतभेद पैदा नहीं होते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें