धूमल ने मोदी को हिमाचल को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए आभार व्यक्त किया।
- फोटो : अमर उजाला
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। 40 मिनट तक हुई इस मुलाकात में नेता प्रतिपक्ष ने हिमाचल प्रदेश के अनेक मुद्दों पर प्रधानमंत्री से व्यापक चर्चा की। उन्होंने यूएस में प्रधानमंत्री के शानदार संबोधन पर बधाई दी और कहा कि उनके इस संबोधन से प्रत्येक देशवासी ने स्वयं को गर्वित महसूस किया।
प्रेम कुमार धूमल ने असम में सरकार बनाने, बंगाल और केरल में भाजपा के बढ़ते जनाधार के लिए भी मोदी को बधाई दी। धूमल ने मोदी को हिमाचल को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए आभार व्यक्त किया और प्रदेश को 50 हजार करोड़ रुपये राष्ट्रीय राजमार्ग और विभिन्न मदों में दिए जाने पर आभार जताया।
धूमल ने मोदी को कोल डैम, रामपुर प्रोजेक्ट के उद्घाटन और एम्स, हाइड्रो इंजीनिरिंग कॉलेज के शिलान्यास के लिए भी प्रदेश आने आमंत्रण दिया जिसे प्रधानमंत्री ने स्वीकार कर लिया और जल्दी ही हिमाचल आने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।