फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, आठ घायल

Wed, 15 Jun 2016 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बालीचौकी (मंडी)
विज्ञापन
कई पलटे खाने से जीप के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के मंडी जिले में तहसील बालीचौकी के अंतर्गत घईधार (थाटा) में एक जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जीप में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। जीप टकोली सब्जी से मटर उतारने के बाद वापस थाटा की ओर जा रही थी। हादसे से पूरे क्षेत्र में मातम का छा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेजा गया। जानकारी के अनुसार टकोली से थाटा की ओर जा रही जीप संख्या एचपी 65-4246 घईधार के पास अनियंत्रित चार सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। कई पलटे खाने से जीप के परखच्चे उड़ गए। हादसे के समय जीप में 11 लोग सवार थे।

हादसे में जीप में सवार तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दमतोड़ा दिया। जीप गिरने का पता लगते ही आसपास के लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। घायलों को निकाल कर 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालीचौकी पहुंचाया।
विज्ञापन


घायल एक व्यक्ति टेक चंद ने बताया कि मंगलवार को टकोली सब्जी मंडी से मटर बेच कर घर जा रहे थे। घईधार के समीप एक मोड के पास अचानक जीप पीछे आ गई और खाई में जा गिरी। कई घायलों ने जीप से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत

हादसे में घायल को अस्पताल ले जाते हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
हादसे में मृतकों की पहचान चुन्नी लाल पुत्र डोले राम गांव शिधारी, लाभ सिंह पुत्र भगत सिंह गांव चमरास, कमल पुत्र उत्तम राम गांव सोझा (चिउणी) के रूप में हुई है। जबकि घायलों में टेक चंद पुत्र रोशन लाल गांव बुंग, जयराम पुत्र वरचंद गांव बूंग, तेज राम पुत्र पन्ना लाल गांव शिधारी, राम सिंह पुत्र भीमे राम गांव शिधारी, कोकल सिंह पुत्र परस राम गांव शिधारी, टोडर मल पुत्र रेलू राम गांव कटवाणू,

नरायण सिंह पुत्र जीवानंद गांव चिउणी, नरायण सिंह पुत्र मनी राम चेत शामिल हैं। घायलों को देखने के लिए बालीचौकी पीएचसी में लोगों का तांता लगा रहा। स्थानीय प्रशासन ने इस दौरान गंभीर रूप से घायल लोगों के को 5-5 हजार और मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दी है।

नायब तहसीलदार बालीचौकी दलीप कुमार ने पुलिस प्रशासन के साथ घटना स्थल पर जाकर राहत कार्यों को जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें