हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के जोनल अस्पताल मंडी में करीब नौ महीने पहले सरकाघाट इलाके की महिला की सीजेरियन प्रसव के दौरान मौत की जांच पूरी हो गई है।
महिला की मौत सब स्टेंडर्ड बेहोशी की दवा से हुई थी। दवा में एल्कोहल कम पाया गया है। इसका खुलासा कोलकाता लैब की जांच रिपोर्ट में हुआ है।
मामले के जांच अधिकारी एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके भारद्वाज ने बताया कि रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी गई है।