ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 24 जनवरी को भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। सूबे के अन्य क्षेत्रों में 24 से 28 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा।उधर, राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहा।
दिन भर धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 18.0, ऊना में 22.6, धर्मशाला में 16.8, नाहन में 18.9, सोलन में 19.2, कांगड़ा में 20.5, बिलासपुर में 17.6, हमीरपुर में 17.0, चंबा में 19.7, सुंदरनगर में 20.1, भुंतर में 21.0,
कल्पा में 14.2 और डलहौजी में 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -6.9, मनाली में -1.0, भुंतर में 0.1, कल्पा में 1.4, सोलन में 1.8, चंबा में 2.0, बिलासपुर में 2.9, हमीरपुर में 3.9, ऊना में 4.0, नाहन में 5.7, शिमला में 6.0 और धर्मशाला में 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।