वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 28.2, कांगड़ा में 25.5, हमीरपुर में 25.2, सुंदरनगर में 24.9, भुंतर में 23.8, नाहन में 23.7, बिलासपुर में 23.8, चंबा में 23.2, सोलन में 21.5, धर्मशाला में 19.4, शिमला में 17.6, डलहौजी में 14.7 और केलांग में 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
वीरवार को प्रदेश भर में धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में सामान्य से एक से दो डिग्री की कमी दर्ज हुई। आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट आने की संभावना है।
उधर, बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -4.7, मनाली में 0.6, कल्पा में 1.6, भुंतर में 4.0, सुंदरनगर में 4.2, सोलन-मंडी में 6.0, चंबा में 6.5, ऊना में 7.2, शिमला में 7.6 और धर्मशाला में 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।