फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के 8 जिलों में तीन दिनों तक बारिश, बदलेगा मौसम

Tue, 02 Oct 2018 06:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

 हिमाचल के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के आठ जिलों में फिर बारिश के आसार हैं। भले ही प्रदेश से मानसून रुखसत हो गया है लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते तीन से पांच अक्तूबर तक शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, लाहौल- स्पीति में बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम के साफ रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में तापमान में बढ़ सकता है।मंगलवार को राजधानी शिमला समेत पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

विज्ञापन

विभिन्न शहरों में ये रहा तापमान

मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.2, हमीरपुर में 32.8, बिलासपुर में 31.4, कांगड़ा में 31.1, सुंदरनगर में 30.0, भुंतर में 29.4, चंबा में 28.2, सोलन में 27.8, नाहन में 27.4, धर्मशाला में 27.2, शिमला में 23.4 रिकार्ड किया गया(

कल्पा में 20.2 और डलहौजी में 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर, सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.3, कल्पा में 6.0, मनाली में 6.4, भुंतर में 11.0 और शिमला में 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें