फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में इस माह से खुलेंगे तीन हजार प्री प्राइमरी स्कूल

Tue, 07 Aug 2018 11:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर महीने से प्रदेश में तीन हजार प्री प्राइमरी स्कूल खुलेंगे। सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री प्राइमरी स्कूलों में तबदील करने जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार से शिक्षा निदेशालय में जिला समन्वयकों और बीआरसीसी का प्रशिक्षण शुरू होने जा रहा है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद यह 48 मास्टर ट्रेनर जिलों में जाकर अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।

विज्ञापन


शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने नर्सरी और केजी कक्षाएं शुरू करने को मंजूरी दे दी है। अक्तूबर महीने से सरकार इन कक्षाओं को शुरू करने के प्रयास में है। नर्सरी और केजी कक्षा को पढ़ाने के लिए अलग से शिक्षकों की भर्ती नहीं होगी।

प्राइमरी कक्षाओं को पढ़ाने वाले शिक्षक ही इन नौनिहालों की देखरेख करेंगे। जेबीटी शिक्षकों को प्री प्राइमरी कक्षाएं पढ़ाने के लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया जाएगा। मंगलवार से शुरू होने जा रहे प्रशिक्षण में जिला समन्वयकों और बीआरसीसी को स्कूल चिन्हित करने के लिए सर्वे करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


जून महीने में हुई बैठक में केंद्र सरकार ने हिमाचल को तीन हजार प्राइमरी स्कूल खोलने की मंजूरी दी है। इसके लिए अलग से बजट भी दिया गया है। पंजाब में खुले प्री प्राइमरी स्कूलों की तर्ज पर सरकार ने प्रदेश में नर्सरी-केजी शुरू करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें