फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस माह होंगे अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव

Tue, 07 Aug 2018 11:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के पौने दो लाख सरकारी कर्मचारियों का नेतृत्व करने वाले हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की राज्य कार्यकारिणी के चुनाव अगस्त में होंगे। महासंघ के चुनाव से पहले सभी जिला अध्यक्षों-महासचिवों से चर्चा कर चुनाव की तारीख और स्थान तय किया जाएगा। महासंघ की कांगड़ा जिला कार्यकारिणी के चुनाव कराए जाने हैं। 

विज्ञापन


अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने 11 जिलों की कार्यकारिणी गठित कर दी है। शिमला जिला की कार्यकारिणी का गठन हाल ही में हुआ है। अब सिर्फ जिला कांगड़ा के छूटे तीन ब्लॉकों के चुनाव कराने के बाद जिला कांगड़ा की कार्यकारिणी तैयार की जानी है।

इसके बाद महासंघ नेता प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर कमर कसने वाले हैं। महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव कराने के लिए स्थान और तारीख तय की जानी है। शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर और सुंदरनगर में महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव करवाने पर चर्चा चल रही है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ तदर्थ समिति के प्रदेश संयोजक विनोद कुमार ने कहा कि महासंघ की राज्य कार्यकारिणी के चुनाव अगस्त में ही कराए जाएंगे। चुनाव किस तारीख को कहां होंगे। यह जिला अध्यक्षों और महासचिवों से चर्चा के बाद तय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें