फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: प्रतिभा सिंह बोलीं- प्रधानमंत्री से मदद मांगी तो हंसकर बात टाल दी

Tue, 12 Dec 2023 12:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

सरकार ने ओपीएस को लागू करके जनता को समर्पित किया है। मुख्यमंत्री और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धन्यवाद है कि आपदा में तुरंत राहत दी। उनके निर्वाचन क्षेत्र में बहुत बेहतरीन कार्य किए। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मंडी की सांसद और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज खुशी है कि हिमाचल सरकार ने एक साल का कार्यकाल पूरा किया है। रैली में आए सभी लोगों का धन्यवाद करते हैं। सरकार ने ओपीएस को लागू करके जनता को समर्पित किया है। मुख्यमंत्री और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धन्यवाद है कि आपदा में तुरंत राहत दी। उनके निर्वाचन क्षेत्र में बहुत बेहतरीन कार्य किए।

विज्ञापन


महिलाओं से जो वायदे किए, उसमें विलंब हुआ, मगर चार साल अभी हैं। मोदी हिमाचल को दूसरा घर मानते थे, मगर हिमाचल की कोई मदद नहीं की। हिमाचल में आपदा में मदद नहीं की। प्रधानमंत्री से जब मदद मांगी तो हंसकर बात टाल दी। मुख्यमंत्री ने पीडि़त लोगों की मदद की। युवाओं को रोजगार देने के वायदे को पूरा करेंगे। 2024 का चुनाव नजदीक है, इसके लिए भी कमर कसनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें