कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने बिना बजट के विभिन्न संस्थान खोले। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बगैर बजट के अनगिनत संस्थान, लोक निर्माण विभाग के मंडल और उपमंडल खोल कर सूबे की भोली भाली जनता को लॉलीपॉप पकड़ाते रहे।
'भाजपा के झूठे जुमलों में न आएं'
रविवार को प्रतिभा सिंह ने रामपुर उपमंडल के शिंगला में भगवान परशुराम मंदिर में माथा टेका और प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद शनेरी, लालसा, डंसा, जगूणी, सनेई और सुंडा आदि क्षेत्रों का दौरा किया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा के झूठे जुमलों में न आएं और विक्रमादित्य सिंह को लोकसभा भेजें। सातवें वित्तायोग अध्यक्ष और विधायक नंदलाल ने जनता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा।