फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Accident: ठियोग के क्यारटू में खाई में गिरी कार, दो की मौत, 2 गंभीर घायल

Sun, 28 Apr 2024 05:54 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)

सार

शिमला जिले के ठियोग उपमंडल के क्यारटू में एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और दो घायल हैं। ठियोग पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को खाई से बाहर निकाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठियोग उपमंडल के क्यारटू में कार सड़क से नीचे 150 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो घायल हुए हैं। घायलों का आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार क्यारटू से ठियोग के धर्मपुर की तरफ जा रही थी। इस दौरान क्यारटू के पास चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार करीब 150 मीटर खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान
ठियोग पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को खाई से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान अंकुश (25), पुत्र योगिंद्र सिंह निवासी क्यारटू और अभिषेक (23), पुत्र राजू निवासी धर्मपुर के रूप में हुई है। हादसे में ललित और दलीप घायल हुए हैं। जिन्हें ठियोग सिविल अस्पताल से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें