फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratibha Singh: सेब पर आयात शुल्क कम करना किसान, बागवान विरोधी

Thu, 29 Jun 2023 06:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रतिभा सिंह ने केंद्र सरकार की ओर से विदेशी सेब पर आयात शुल्क कम करने की आलोचना करते हुए कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार का यह फैसला पूरी तरह किसान और बागवान विरोधी है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने केंद्र सरकार की ओर से विदेशी सेब पर आयात शुल्क कम करने की आलोचना करते हुए कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार का यह फैसला पूरी तरह किसान और बागवान विरोधी है। पहले ही बागवान सेब की बढ़ती उत्पादन लागत और अन्य खर्चों की मार झेल रहे हैं और उन्हें लागत का भी पूरा मूल्य नही मिल रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार का सेब पर आयात शुल्क कम करना जले पर नमक छिड़कने के बराबर है। प्रतिभा सिंह ने सुक्खू सरकार से भी इस मामले को जोरदार तरीके से केंद्र के समक्ष उठाने का आग्रह किया।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार सोची समझी रणनीति के तहत किसानों और बागवानों के हितों से खिलवाड़ कर रही है जो कभी सहन नही होगा। उन्होंने केंद्र सरकार से इस फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा है। प्रतिभा सिंह ने सेब बागवानों से आयात शुल्क कम करने के लिए एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों और बागवानों के साथ किसी भी संघर्ष के लिए खड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में चुनावों के दौरान सेब बागवानों से बड़े-बड़े वादे किए थे। इसमें विदेशी सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने का भी एक प्रमुख वादा था, पर उन्होंने उसके विपरीत इसे कम कर दिया है। इससे साफ है कि उनकी कथनी और करनी में दिन रात का अंतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें