फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के स्वास्थ्य के लिए प्रतिभा ने कराया महामृत्युंजय पाठ

Thu, 07 Jul 2016 09:53 AM IST
सुरजीत धीमान/अमर उजाला, रक्कड़ (कांगड़ा)
विज्ञापन
कालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करते हुए प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य को लेकर उनकी पत्नी और परिवार काफी चिंतित है। मुख्यमंत्री के बेहतर स्वास्थ्य की कामना के लिए प्रतिभा सिंह ऐतिहासिक कालेश्वर महादेव मंदिर में भगवान के दर पर पहुंचीं। पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने ऐतिहासिक कालेश्वर महादेव मंदिर के पास शिव मंदिर में सीएम वीरभद्र सिंह के बेहतर स्वास्थ्य और हिमाचल की खुशहाली की कामना के लिए 11 दिन महामृत्युंजय पाठ करवाया।
विज्ञापन


बुधवार को प्रतिभा सिंह ने हवन में पूर्ण आहुतियां डालीं। सूत्रों के अनुसार महामृत्युंजय का पाठ छह पंडितों की ओर से 11 दिन तक किया गया। पाठ में बैठे पंडित अनुज शर्मा, अंकित शर्मा, विशाल शर्मा, जितेंद्र शर्मा और मंदिर संयोजक करुणा प्रभाकर ने बताया कि यह पाठ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य और प्रदेश की खुशहाली के लिए किया गया। हवन करते समय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तस्वीर रखी गई थी।

हवन और पूर्ण आहुतियां सीएम की पत्नी प्रतिभा सिंह ने डालीं। प्रतिभा सिंह का यह दौरा बिल्कुल गुप्त रखा था। इस दौरे की किसी  स्थानीय कांग्रेस नेता या किसी पदाधिकारी को पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। 11 दिन तक चला पाठ और  हवन कालेश्वर मंदिर के निकट स्थित पंचतीर्थी स्थित शिव मंदिर में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें