फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

shimla: 11 दिसंबर के समारोह की प्रतिभा सिंह को जानकारी नहीं, प्रियंका गांधी को जीत के लिए दी बधाई

Mon, 25 Nov 2024 05:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश के सह प्रभारी चेतन चौहान और विदित चौधरी ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बैठक की। 
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश के सह प्रभारी चेतन चौहान और विदित चौधरी ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बैठक की। वहीं, प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने को लेकर 11 दिसंबर को आयोजित होने वाले समारोह से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह अनभिज्ञ हैं। सोमवार को मीडिया से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि समारोह में कौन आ रहा है, कहां यह होगा, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। बता दें कि बीते दिनों ही लोकनिर्माण मंत्री और प्रतिभा सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने भी समारोह के आयोजन को लेकर अनभिज्ञता जताई थी।
विज्ञापन


 प्रतिभा सिंह ने  कहा, "प्रियंका गांधी वाड्रा ने जीत हासिल की है और मैं उन्हें बहुत बधाई देती हूं...उन्होंने बतौर महासचिव भी पार्टी के लिए बहुत काम किया है...हमें खुशी है कि वे वायनाड से जीतकर आई हैं और वहां के लोगों के लिए वो संसद में आवाज बुलंद करेंगी और उनके कामों को आगे बढ़ाएंगी..."
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें