फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा! ट्रक-बाइक की टक्कर में गई गर्भवती महिला की जान

Tue, 28 Jun 2016 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के बिलासपुर में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला पांच माह की गर्भवती थी। महिला अस्पताल में चेकअप करवाकर अपनी पति के साथ बाइक पर घर लौट रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान बागी के पास बाइक के ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पति घायल हो गया। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बागी के पास सोमवार शाम करीब 4 बजे एक बाइक के ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। जबकि, एक व्यक्ति घायल हो गया। कुनणू निवासी दीप भारद्वाज अपनी पत्नी ज्योति के साथ बाइक पर बिलासपुर से अपने घर कुनणू को जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान बागी के पास एक ट्रक नंबर एचपी 67-1429 की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दीप भारद्वाज घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ज्योति को भी अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बाइक सवार ने दो बहनों को मारी टक्कर, एक की मौत

नाहन-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे नंबर-7 पर दो युवतियों को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिसमें एक युवती की मौत हो गई है जबकि दूसरी युवती की दोनों टांगे बुरी तरह से जख्मी हो गई है।

हादसा उस समय पेश आया जब सोमवार को नेशनल हाईवे-7 पर शंभुवाला बस स्टॉप पर दो सगी बहनें नाहन कॉलेज आने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं। उसी दौरान पांवटा साहिब की ओर से आई एक तेज रफ्तार होंडा मोटर साइकिल ने दोनों बहनों को जबरदस्त टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयानक थी कि बड़ी बहन कविता बाइक के साथ 20 फुट खींचती चली गई। जबकि छोटी बहन संतोष भी बाइक की चपेट में आने से बुरी तरह से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों ने निजी वाहन के माध्यम से दोनों बहनों को नाहन अस्पताल पहुंचाया जहां से दोनों बहनों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें डॉक्टरों ने पीजीआई के लिए रेफर कर दिया।

कविता ने पीजीआई पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि संतोष की पीजीआई चंडीगढ़ में गंभीर हालत बनी हुई है।  शंभुवाला में वेल्डिंग की दुकान करने वाले देवेंद्र सिंह थापा की बड़ी बेटी कविता जीपीजी कॉलेज नाहन में बीए पार्ट-2 की छात्रा थी।

कविता अपनी छोटी बहन संतोष को बीए पार्ट-1 में एडमिशन दिलाने नाहन जाने के लिए घर से निकली थी। बाइक कोलर निवासी नवनीश चला रहा था जो कि घटना को अंजाम देने के बाद से लापता है। पुलिस ने घटनास्थल से बाइक को अपने कब्जे में लिया है।

Published By Ashok Chauhan
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें