फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सार्वजनिक पुस्तकालय में पढ़कर पास की एसएसआर परीक्षा, अब नौसेना में सेवाएं देंगे प्रबल नड्डा

Thu, 02 Nov 2023 10:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)

सार

बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं के गांव लेठवीं के प्रबल नड्डा ने बिना कोचिंग के एसएसआर की परीक्षा पास कर भारतीय नौसेना में नौकरी पाने का सपना पूरा कर दिखाया है। 
विज्ञापन
प्रबल नड्डा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं के गांव लेठवीं के प्रबल नड्डा ने बिना कोचिंग के एसएसआर की परीक्षा पास कर भारतीय नौसेना में नौकरी पाने का सपना पूरा कर दिखाया है। प्रबल ने बिना किसी कोचिंग के घुमारवीं के सार्वजनिक पुस्तकालय में पढ़ाई कर सफलता हासिल की।  प्रबल ने भटेड़ से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद एक साल पहले घुमारवीं में प्रशासन की ओर से बचत भवन में खोली गई लाइब्रेरी में करीब 10 महीने तक रोजाना पढ़ाई कर इस मुकाम को हासिल किया है। प्रबल ने बताया कि उनका बचपन से सपना था कि वह सेना में जानकर देश की सेवा करें। प्रबल ने बताया कि इस सपने को साकार करने में प्रशासन की ओर से खोली गई पब्लिक लाइब्रेरी का बहुत बड़ा सहयोग रहा है। 

विज्ञापन


करीब 10 महीने इस लाइब्रेरी में हर दिन 10 घंटे पढ़ाई की है। लाइब्रेरी में उसे वह हर पुस्तक पढ़ने को उपलब्ध है, जिन्हें वह खरीदकर नहीं पड़ सकते थे। प्रबल ने इस सहायता के लिए एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी और लाइब्रेरी में संचालक सचिन का आभार जताया। एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि पब्लिक लाइब्रेरी में सेल्फ स्टडी कर प्रबल ने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वह इस लाइब्रेरी में आकर पढ़ें। यहां उन्हें पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल प्रदान किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें