फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीई किट सप्लाई वायरल ऑडियो मामला: पूर्व निदेशक और उनकी पत्नी की बातचीत से खुलेंगे भ्रष्टाचार के राज

Sun, 14 Jun 2020 01:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पीपीई किट सप्लाई के लिए पांच लाख के लेन-देन के वायरल ऑडियो मामले में अब एजेंट पृथ्वी और पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. एके गुप्ता के बाद उनकी पत्नी डॉ. मधुबाला गुप्ता भी विजिलेंस के रडार पर आ गई हैं। विजिलेंस की अभी तक की जांच पृथ्वी और गुप्ता के फोन के डेटा और उनके बीच की चार रिकॉर्डिंग में दी गई जानकारी पर आधारित थी, लेकिन डॉ. गुप्ता के फोन में उनकी पत्नी से बातचीत की भी ऐसी जानकारी मिली हैं जिनसे उनकी भूमिका भी जांच के दायरे में है।

विज्ञापन


दरअसल, ब्यूरो पहले ही दावा कर रहा है कि पृथ्वी ने पचास हजार रुपये गुप्ता को पहुंचाने की बात कबूल की है। हालांकि, अभी भी वह उस पांच लाख रुपये वाली रिकॉर्डिंग की बात को नहीं मान रहा है। सूत्रों की मानें तो इसी जांच के दौरान गुप्ता और उनकी पत्नी के बीच भी पैसों के लेन-देन को लेकर बातचीत की बात सामने आई है। इसी वजह से ब्यूरो ने डॉ. मधुबाला को भी पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन पूछताछ में शामिल होने की बजाय उन्होंने अंतरिम जमानत याचिका दायर कर दी।

अब कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद उनके पास जांच में शामिल होने और ब्यूरो के सवालों का सामना करने के अलावा कोई चारा नहंीं बचा है। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल जांच टीम ने दो पेज की प्रश्नावली तैयार की है, जिसमें दर्ज हर सवाल का गुप्ता और उनकी पत्नी को जवाब देना है। इसके बाद ही ब्यूरो अपनी जांच को आगे बढ़ाएगा, क्योंकि अब ब्यूरो पैसे बरामद करने की कवायद में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें