जाखू मंदिर, सेंट बीड्स, कम्याना, गोल्छा और संजौली बस स्टैंड में लोगों को झेलनी होगी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के लोगों को बुधवार को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजली बोर्ड के अनुसार शहर के 33 जगहों पर पावर कट लग रहा है। बोर्ड का दावा है कि कई जगहों पर एचटी व एलटी लाइनों को शिफ्ट किया जा रहा है। इस कारण सुबह 10:00 से लेकर शाम 5:00 बजे तक यह पावर कट रहेगा।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) प्री-मानसून रखरखाव कार्य करने जा रहा है। इस कारण 11 केवी भराड़ी रग्याग्व 11 केवी भराड़ी डुम्मी फीडर पर शटडाउन लिया गया है, जिस वजह से कम्याना, गोल्छा, डुम्मी, सिरा, मनाव, पनेया, पडोग, पोआबो, भौंट, सनोग, करेची, तगेली, कुफ्टाधार, दुधली, परेची, बुखारी, पगोग, बडश और आसपास के इलाकों में यह पावर कट रहेगा। यह जानकारी इलेक्ट्रिकल सब डिवीजन ढली के असिस्टेंट इंजीनियर शुभम चौहान ने यह जानकारी दी है। इसके अलावा दूसरी ओर 11 केवी भराड़ी-बोर्ड कलोनी फीडर के तहत बोर्ड काॅलोनी, राजा केल्टी, कॉलोनी व आसपास के इलाकों में भी बुधवार सुबह कट रहेगा। वहीं 11 केवी संजौली-स्नोडन फीडर में जाखू, वायलेट हिल, टिटला होटल, जाखू मंदिर, हॉलीलाज व आसपास के इलाकों के अलावा 11 केवी संजौली-सेंट बीडस फीडर के तहत इंजनघर, इंडस, सेंट बीडस, फेयरमाउंट होटल, रॉकीनोब, लोकल बस स्टैंड के अलावा आसपास के इलाकों में यह पावर कट रहेगा। यह जानकारी इलेक्ट्रिकल सब डिवीजन संजौली के असिस्टेंट इंजीनियर ने दी है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया है कि मौसम अनुकूल होने पर यह काम किया जाएगा।
ढली बाजार और इंद्रनगर हिल टाप में कल बिजली बंद
बिजली बोर्ड 22 केवी मशोबरा सिमिट्री फीडर पर आवश्यक मरम्मत कार्य करने जा रहा है। इस कारण 11 जून ढली बायपास, लंबीधार, एचआरटीसी, बातिश कलोनी, हेलीपैड, ढली बाजार, अंबेदकर कलोनी, इंद्रनगर हिलटॉप व आसपास के इलाकों में दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे तक पावर कट रहेगा। इलेक्ट्रिकल सब डिवीजन ढली के असिस्टेंट इंजीनियर शुभम चौहान ने यह जानकारी दी है। इसक अलावा 11 केवी जवाहर कॉलोनी फीडर के तहत अप्पर व लोअर नेरीधार, लोअर गाहन, शोघी रोड, हिलग्रोव, सूकी बावड़ी और आसपास के इलाकों में भी इसी दिन सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी भी इलेक्ट्रिकल सब डिवीजन ढली के असिस्टेंट इंजीनियर शुभम चौहान ने दी।