फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: स्वतंत्रता दिवस के लिए डाक विभाग हर घर पहुंचाएगा ध्वज

विज्ञापन
विज्ञापन
हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां शुरू
विज्ञापन

25 रुपये रखा है एक झंडे का मूल्ये, ऑनलाइन कर सकते हैं ऑर्डर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। स्वतंत्रता दिवस के लिए हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार जिले के 54 डाकघरों से करीब 14 हजार राष्ट्रीय ध्वजों का वितरण होगा।

एक तिरंगे का मूल्य 25 रुपये निर्धारित किया है। सभी डाकघरों के माध्यम से तिरंगा अभियान का प्रचार तेजी से किया जा रहा है। शिमला के मालरोड स्थित जरनल पोस्ट ऑफिस में करीब ढाई हजार तिरंगे हैं। व्यवसाय विकास शाखा शिमला सर्किल के डाक सहायक लविश ससराम्टा ने बताया कि डाकियों के पास डाक के साथ तिरंगा भी भेजा जा रहा है। इसके अलावा लोगों की मांग के अनुसार तिरंगे की सप्लाई भेजी जा रही है। लोग इसे इंडियन पोस्ट वेबसाइट से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। 15 अगस्त को 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार फिर से सभी लोगों से हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टरों से लोगों को किया जा रहा जागरूक
जिले के सभी पोस्ट ऑफिसों में हर घर तिरंगा अभियान के पोस्टर भी लगाए हैं। इसके माध्यम से लोगों से तिरंगा खरीदने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। अभी जिला के पोस्ट ऑफिसों में 14 हजार तिरंगे हैं। मांग बढ़ने के बाद और आपूर्ति मंगवाई जाएगी।
...लविश ससराम्टा, डाक सहायक, व्यवसाय विकास शाखा शिमला सर्किल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें