हिमाचल महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यसभा अध्यक्ष से लेकर राज्यपाल तक महिलाएं रही हैं। इससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं की हितैषी रही है।
हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर कांग्रेस की लड़की हूं, लड़ सकती हूं, नारा हिमाचल में भी शुरू किया। सोमवार को शिमला में महिला कांग्रेस ने अभियान के तहत चौड़ा मैदान शिमला से कांग्रेस कार्यालय तक रैली निकाली। हिमाचल महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यसभा अध्यक्ष से लेकर राज्यपाल तक महिलाएं रही हैं। इससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं की हितैषी रही है।
विज्ञापन
यूपी में भी प्रियंका गांधी ने लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान के साथ चुनावों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई है। चंदेल ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान कांग्रेस ने महिलाओं के आरक्षण बिल को राज्यसभा से पास करवाया था। लोकसभा में अन्य दलों की सहमति नहीं बन पाने से बिल लटक गया था। अब केंद्र में मोदी सरकार पूरे बहुमत में है। बावजूद इसके भाजपा महिला आरक्षण बिल को पास नहीं करवा पा रही है। इससे पता चलता है कि बीजेपी महिला विरोधी है। इस दौरान संगठन की कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।