फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: जयराम ठाकुर बोले- चुनाव विभाग के कार्यालय पर हमला, कर्मचारियों से अभद्रता कायराना कृत्य

Fri, 25 Sep 2026 08:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का चुनाव विभाग के कार्यालय पर हमला कर वहां अराजकता मचाना, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और वहां के कर्मचारियों के साथ अभद्रता करना कायराना कृत्य है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का चुनाव विभाग के कार्यालय पर हमला कर वहां अराजकता मचाना, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और वहां के कर्मचारियों के साथ अभद्रता करना कायराना कृत्य है। चुनाव आयोग जैसी सांविधानिक संस्था के खिलाफ घटिया स्तर की टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश की सांविधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर और प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करके कांग्रेस राहुल गांधी को फिर से लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


यह बहुत शर्मनाक है कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से चुनाव विभाग के कार्यालय में अराजकता मचाई जाए, पुतला फूंका जाए और चुनाव विभाग के कार्यालय को आग के हवाले किए जाने की धमकी दी जाए। जयराम ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी नाकामियों से जनता का ध्यान हटाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। यह बहुत शर्मनाक घटना है और सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें