फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्ाहर के इस कॉलेज में राजनीति, पथराव और फिर..

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सेंटर फार इवनिंग स्टडीज ( इवनिंग कॉलेज) में शनिवार देर शाम छात्र संगठन कार्यकर्ताओं के बीच पत्थरबाजी हुई। पथराव में कई कार्यकर्ता लहूलुहान हुए हैं।
विज्ञापन


एसएफआई और एनएसयूआई ने एक-दूसरे पर पथराव करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना से पुलिस अधिकारी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए।

घटना के बाद परिसर में महौल तनावपूर्ण बन गया। कॉलेज प्राचार्य प्रो. मंजू बाली का कहना है कि देर शाम कॉलेज गेट के बाहर एसएफआई और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई।
विज्ञापन


कॉलेज के शिक्षकों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू किया। उनके मुताबिक पुलिस को समय पर बुला लिया गया और कैंपस को कक्षाएं समाप्त होने पर शाम आठ बजे तक खाली करवा दिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस में दोनों संगठनों ने की शिकायत

घटना में किसी छात्र को चोट आने की उन्हें सूचना नहीं है। उधर सदर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।

आपस में भिड़े कार्यकर्ता
एसएफआई के जिला सचिव चंद्रकांत वर्मा का आरोप है देर शाम को जब एसएफआई के पैनल पर उतारे धीरज, अक्षय, विनित और नवनीत कार्यकर्ताओं के साथ गेट के बाहर प्रचार कर रहे थे, इसी बीच परिसर में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के बीच पैनल को लेकर आपसी लड़ाई हुई, जिसमें उनके कार्यकर्ताओं को चोटें आई। इसके बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उनके ऊपर पथराव शुरू कर दिया।
एसएफआई ने किया पथराव
एनएसयूआई के नेता बलविंद्र सिंह ने एसएफआई कार्यकर्ताओं पर पथराव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि परिसर में वे जब वे प्रचार कर रहे थे, तो एसएफआई के कार्यकर्ताओं और बाहरी तत्वों ने सड़क से परिसर की ओर पथराव शुरू कर दिया। इसमें उनके कार्यकर्ता और नेता एहलोद, आलम संजीव सहित चार कार्यकर्ताओं को चोटें आई है । इसकी शिकायत पुलिस से कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें