फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग की टॉपर ने मोदी से मांगी इच्छा मृत्यु!

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दशक से जोड़ों के रोग से पीड़ित एक युवती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्वेच्छा से मरने की स्वीकृति मांगी है। युवती पहले भी प्रदेश सरकार से मरने की इच्छा जाहिर कर चुकी है। इंजीनियरिंग में टॉप कर चुकी युवती सीमा का दुख देख भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार सुगर में उनके घर जाकर मिले।
विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक प्रवीण कुमार भी थे। सीमा पिछले 25 सालों से जोड़ों के दर्द से जूझ रही है और अब हालात यह है कि वह न ही चल सकती है और न उठ सकती है। सीमा को बीमारी ने इस कदर घेर लिया है कि वह अब वह अपने हाथों से खाना भी नहीं खा सकती है।

ऐसे में उसका जीवन एक चुनौती बनकर रह गया है। सीमा ने इससे पहले पूर्व भाजपा सरकार के समय भी मरने की इच्छा जताई थी। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पालमपुर के पूर्व विधायक के माध्यम से सीमा को इलाज के लिए करीब 9 लाख रुपये की सहायता दी थी।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

हर जगह करवाया ईलाज नहीं हुआ फायदा

चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में सीमा का इलाज हुआ था, लेकिन कोई फायदा नहीं है। अब युवती की हालत आए दिन बिगड़ रही है। देखभाल करने वाली सीमा की माता भी बिस्तर पर हो गई है। ऐसे में अब सीमा की देखभाल करने में भी उसकी मां असमर्थ है। यही वजह है कि सीमा ने इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है।

इससे तंग सीमा ने पीएम मोदी से मौत की इच्छा या जीने का अधिकार देने की गुहार लगाई है। शांता ने कहा कि सीमा के इलाज के लिए सरकार से बात की जाएगी। इस मसले को प्रधानमंत्री से भी उठाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इच्छा मृत्यु को लेकर देश में लंबे समय से बहस छिड़ी हुई है।

देश की सर्वोच्च अदालत भी इस मसले पर सुनवाई कर चुकी है लेकिन कानून के तहत इच्छा मृत्यु को लेकर किसी भी तरह के प्रावधान को लेकर इंकार कर चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें