फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: आप ने सीएम जयराम के गृह जिले मंडी से ठोकी चुनावी ताल

Sat, 19 Mar 2022 08:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

एक हफ्ते के भीतर ही दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शिमला के बाद मंडी में डेरा डाल दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में छह अप्रैल को आप रोड शो करेगी। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे।  
विज्ञापन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन आप समर्थकों के साथ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद आम आदमी पार्टी (आप) का पूरा फोकस हिमाचल प्रदेश पर है। एक हफ्ते के भीतर ही दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शिमला के बाद मंडी में डेरा डाल दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में छह अप्रैल को आप रोड शो करेगी। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे।

विज्ञापन


मंडी से भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी है। रोड शो की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सत्येंद्र जैन ने कहा कि आप हिमाचल में 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वह दो दिन के हिमाचल प्रवास पर आए हैैं। भाजपा व कांग्रेस के कई बड़े नेता उनके संपर्क में हैं। मंडी जिला के कई अधिवक्ताओं व समाजसेवियों ने सत्येंद्र जैन के सामने आप की सदस्यता ग्रहण की। उधर, आप की दस्तक से भाजपा और कांग्रेस से नाराज चल रहे कई नेता सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को परिधि गृह मंडी में दोनों ही दलों के कुछ नेता सत्येंद्र जैन से मिले हैं। 

विज्ञापन

शिमला, बद्दी के कई नेता आप में शामिल: गौरव

आप में शामिल हुए नए कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद
वहीं, आम आदमी पार्र्टी के प्रदेश कार्यालय शिमला में कृष्णानगर, लक्कड़ बाजार, लालपानी से कई लोगों ने पार्टी का दामन थामा है। इनमें युवा कांग्रेस और जिला कांग्रेस के पदाधिकारी भी शामिल हैं।  प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि शनिवार को जिला कांग्रेस सचिव रवि दत्त और अंशुमन ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। उनके साथ राजू नहर समाजसेवी, रितिक, दीप्ति, राखी, मयंक, निखिल गिल, तालिब, कुणाल, नितिन वर्मा, अक्षय और अरुण शर्मा आप में शामिल हुए। 

गौरव ने बताया कि बद्दी क्षेत्र से भी लगभग 20 लोगों ने पार्टी का दामन थामा है। इनमें समाजसेवी राजेश, दविंदर सिंह, पवन कुमार, सुनील, बलजीत सिंह, तरुणप्रीत, धर्मपाल, नीरज और अन्य शामिल हैं। प्रदेश कार्यालय में उपाध्यक्ष भंडारी, सुभाष चंद्र और अभय डोगरा उपस्थित रहे। जल्द शिमला नगर निगम के 41 वार्डों में प्रत्याशी का चयन कर दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में 10 दवाइयों के सैंपल फेल होने पर सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जल्द उन यूनिट को बंद करने की मांग की है, जिसमें ये दवाएं बन रही थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें