फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मंडी जिले के पूर्व संघचालक की आप प्रभारी से डेढ़ घंटे चर्चा से सियासी हलचल तेज

Wed, 23 Mar 2022 10:49 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पूर्व एचएएस अधिकारी और करीब चार साल तक मंडी के सरसंघचालक रहे कौंडल से हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक हालात पर फीडबैक लिया गया है। कौंडल जल्द ही आम आदमी पार्टी को भी ज्वाइन कर सकते हैं। कौंडल अतिरिक्त उपायुक्त के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। 
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में मंडी जिले के पूर्व संघचालक रहे बीआर कौंडल की आम आदमी पार्टी के प्रभारी सत्येंद्र जैन से डेढ़ घंटे तक हुई चर्चा से सियासी हलचल पैदा हो गई है। पूर्व एचएएस अधिकारी और करीब चार साल तक मंडी के सरसंघचालक रहे कौंडल से हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक हालात पर फीडबैक लिया गया है। कौंडल जल्द ही आम आदमी पार्टी को भी ज्वाइन कर सकते हैं। कौंडल अतिरिक्त उपायुक्त के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह आरएसएस में वर्ष 2016 से लेकर 2020 तक मंडी के जिला संघचालक रहे हैं। भू अधिग्रहण प्रभावित मंच के प्रदेशाध्यक्ष और भारत-तिब्बत समन्वयक संघ के राज्याध्यक्ष भी हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कौंडल बल्ह से चुनाव लड़ना चाह रहे हैं। वह भाजपा से भी टिकटार्थी माने जा रहे हैं। इसी बीच उन्होंने आम आदमी पार्टी के राज्य प्रभारी सत्येंद्र जैन से भेंट कर राजनीतिक हलचल पैदा की है। चुनावी साल में आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब फतह के बाद हिमाचल प्रदेश में भी अपना वर्चस्व खड़ा करना चाह रही है। इस बीच रोज कोई न कोई हलचल हो रही है। कौंडल दो दिन पहले ही सत्येंद्र जैन से मंडी में मिले हैं। यह मालूम रहे कि सेवानिवृत्त अधिकारियों का भी आप की ओर रुझान बढ़ता दिख रहा है। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष आईडी भंडारी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें