फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में चार साल के बच्चे को पोलियो!

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू इलाके में साढ़े चार साल के बच्चे में पोलियो के प्रारंभिक लक्षण से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग शनिवार को आसपास के पांच किलोमीटर इलाके में घर-घर जाकर पोलियो ड्रॉप्स पिलाएगा।
विज्ञापन


पीड़ित बच्चे के स्टूल (मल) के नमूने शिमला प्रयोगशाला में भेजे हैं। रिपोर्ट तक विभाग इसे ‘एक्यूड फेसिस पैरालाइसिस’ (एएफपी) मानकर चल रहा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. निसार अहमद ने बताया कि स्टूल सैंपल भेजे गए हैं।

इसी माह रिपोर्ट आने की उम्मीद है। सीएमओ सिरमौर डा. हरमोहिंदर सिंह ने बताया कि बच्चे में एएफपी के प्रारंभिक लक्षण हैं।
विज्ञापन

पिलाई जाएगी दवाई

एहतियात के तौर पर शनिवार को पांच किलोमीटर के क्षेत्र में पोलियो वैक्सीन पिलाई जाएगी। पीड़ित बच्चा विभाग की निगरानी में है। रिपोर्ट आने के बाद बीमारी का खुलासा हो पाएगा।

धर, बच्चे के पिता ने बताया कि बेटे को एक माह पहले तेज बुखार था। चार दिन तक नाहन अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके बाद कई टेस्ट हुए। बाद में दवा देकर घर भेज दिया। डाक्टरों ने बेटे के रोग के बारे में रिपोर्ट नहीं दिखाई है।

यह भी नहीं बताया है कि उनका बच्चा किस रोग की चपेट में है। इतना जरूर है कि हर दिन नाहन और ददाहू अस्पताल के डाक्टर उनके बीमार बच्चे का चेकअप कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें