उल्लेखनीय है कि करीब 20 दिन से ज्यादा 989 पीस मील वर्कर हड़ताल पर रहे थे। हड़ताल से बिना मरम्मत बसें खड़ी होने के बाद राज्य सरकार ने इन्हें अनुबंध नीति के तहत लाने का फैसला ले लिया था। अब इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) में सेवाएं दे रहे पीसमील वर्कर( वर्कशॉप में कार्यरत) अनुबंध पर आएंगे। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। पांच साल सेवाएं देने के साथ डिप्लोमा और वर्कशाप में बिना डिप्लोमा छह साल के अनुभव वाले वर्करों को इसका फायदा होगा। अन्य छूटे वर्करों को 31 मार्च तक अनुबंध पर लाया जाएगा। एचआरटीसी की निदेशक मंडल की बैठक में पीसमील कर्मियों को अनुबंध पर लाने का फैसला हुआ था। अब इसकी अधिसूचना जारी की गई है। वर्तमान में ऐसे 755 पीसमील वर्कर पात्र हैं। 631 पदों पर इन्हें नियुक्तियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
शेष पीसमील वर्करों को 31 मार्च व 30 सितंबर 2022 तक रिक्त होने वाले पदों के अनुसार अनुबंध पर लाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर 20 दिन हड़ताल की थी, ऐसे में वर्कशाप में बसें ठीक करने का काम ठप हो गया था। तकनीकी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव पूर्ण चंद ने बताया कि सरकार के इस फैसले से तकनीकी कर्मचारी और पीसमील वर्करों को फायदा हुआ है। परिवहन संयुक्त समन्वय समिति के सचिव खमेंद्र गुप्ता ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है।