फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी विद्यार्थियों की सुरक्षा को कैंपस की निगरानी करेगी पुलिस

Sun, 24 Feb 2019 12:27 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीरी युवाओं की सुरक्षा को लेकर हिमाचल पुलिस हरकत में है। कश्मीरी बाहुल्य बस्तियों के आसपास गश्त बढ़ाने के बाद हिमाचल पुलिस ने शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ रहे कश्मीरी युवाओं की सुरक्षा को लेकर संबंधित संस्थानों को हिदायत दी है।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि अगर किसी तरह की कोई जानकारी सामने आए तो उसे तत्काल पुलिस से साझा किया जाए। पुलिस ने यह कवायद सुप्रीम कोर्ट की ओर से कुछ राज्यों की पुलिस को फटकार लगाए जाने के बाद की है।

पुलिस ने संस्थानों से कहा है कि वह इस बात का भी ध्यान रखे कि सामान्य कश्मीरी युवा से कैंपस के अंदर या बाहर किसी तरह का कोई दुर्व्यवहार न हो। इसके साथ ही सभी जिलों ने शैक्षणिक संस्थानों के आसपास भी पुलिस गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि पालमपुर में कुछ स्थानीय और कश्मीरी युवकों में कहासुनी और कुछ संस्थानों में कश्मीरी युवाओं की ओर से सोशल मीडिया में पुलवामा हमले के बाद की गई टिप्पणी के बाद से तनाव हो गया था।

इसी के मद्देनजर टिप्पणी करने वाले युवाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई, लेकिन कुछ जगह आम कश्मीरी युवाओं के साथ व्यवहार में बदलाव की बात सामने आई है। सीआईडी और अन्य एजेंसियों से सूचना के बाद सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें