फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब-हिमाचल सीमा पर इन दो गांवों में पुलिस की छापामारी, ये रही वजह

Fri, 27 Jul 2018 09:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डमटाल (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे के खिलाफ संयुक्त अभियान में पंजाब और हिमाचल पुलिस की टीमों ने नशे का गढ़ कहे जाने वाले छन्नी बेली और भद्रोया गांवों में दबिश दी। पुलिस अफसरों समेत दर्जनों पुलिस कर्मियों के अमले ने नशा तस्करों के संभावित ठिकाने पर छापामारी की। 

विज्ञापन


हालांकि, नशा तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। इस बीच पुलिस ने दोनों ही गांवों में पहरा लगा दिया है। शुक्रवार को एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल और जिला पठानकोट के एसपी विवेक सोनी के नेतृत्व में पहुंचीं टीमों ने तीन घंटे तक छापे मारे। 

ताबड़तोड़ छापामारी के दौरान गांवों में अफरातफरी मच गई। तेज बारिश होने की वजह से कुछ देर के लिए पुलिस कार्रवाई को रोकना भी पड़ा। इसी का फायदा उठाकर तस्कर अपने ठिकानों से भाग निकले। 
विज्ञापन


एसपी संतोष पटियाल ने बताया कि नशे के खात्मे को लेकर दोनों राज्यों की पुलिस में संयुक्त अभियान चलाया हुआ है। शुक्रवार को चिट्टा तस्करी वाले संभावित ठिकानों पर पुलिस ने छापामारी की है। हालांकि, किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वाले लोगों पर हर हाल में नकेल कसी जाएगी।

विज्ञापन

चिट्टा तस्करी के लिए कुख्यात है भद्रोया-छन्नी 

छन्नी बेली और भद्रोया में पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर उस पर आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे।पंजाब के साथ सटे हिमाचल के गांव भद्रोया और छन्नी बेली चिट्टे के लिए हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़ और हरियाणा सहित अन्य राज्यों में कुख्यात है।

नशे की ओवर डोज से यहां लोग मर रहे हैं। साथ ही कई आपराधिक गतिविधियों में भी इन नशेड़ी युवाओं का हाथ होता है। यह दोनों गांव पंजाब-हिमाचल की सीमा पर होने के कारण पुलिस कार्रवाई के दौरान नशे के कारोबारी पंजाब भाग जाते हैं।

अब पंजाब-हिमाचल पुलिस ने संयुक्त अभियान चला कर नशे के काम पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है। इस दौरान डीएसपी नूरपुर मेघनाथ चौहान, डीएसपी पठानकोट सुखजिंदर सिंह, थाना प्रभारी नूरपुर ओंकार चंद, थाना प्रभारी

पठानकोट रविंदर रूबी, डमटाल पुलिस चोंकी प्रभारी अजीत कुमार, कंडवाल चौकी प्रभारी प्रीतम जरयाल, इंदौरा थाना के अतिरिक्त प्रभारी महिंद्र शर्मा, नगलभूर पंजाब के चौकी प्रभारी गुरविंद्र सिंह, ढांगू चौकी प्रभारी संजय शर्मा सहित पंजाब और हिमाचल पुलिस के सैकड़ों जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें