फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: मैहतपुर की दवा फैक्ट्री में पुलिस की दबिश, दवाइयों के लिए सैंपल

Sat, 13 Jan 2024 10:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर (ऊना)

सार

कई घंटे चली कार्रवाई में टीम ने उद्योग में बनाई जा रही दवाइयों की जानकारी हासिल की और कुछ दवाओं के सैंपल भी लिए। सैंपल जांच के लिए कंडाघाट की लैब में भेजे गए।
विज्ञापन
नकली दवा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदनपुर बसोली में नकली दवा फैक्ट्री का पर्दाफाश करने के बाद पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग और ड्रग इंस्पेक्टर की टीम के साथ शनिवार को मैहतपुर के एक दवा उद्योग में दबिश दी। कई घंटे चली कार्रवाई में टीम ने उद्योग में बनाई जा रही दवाइयों की जानकारी हासिल की और कुछ दवाओं के सैंपल भी लिए। सैंपल जांच के लिए कंडाघाट की लैब में भेजे गए। यहां से दवाइयों की सप्लाई कहां-कहां की जा रही है, इसकी डिटेल भी पुलिस ने एकत्र की। बताया जा रहा है कि बसोली में नकली दवाएं तैयार करने वाले आरोपी का उक्त दवा फैक्ट्री में आना जाना था। शुक्रवार को जब पुलिस ने बसोली में नकली दवा फैक्ट्री में दबिश दी थी तो वहां पर मैहतपुर की फैक्ट्री में बने ब्रेन टाॅनिक और कुछ कैप्सूल भी बरामद हुए थे।

विज्ञापन


इसी के मद्देनजर पुलिस ने मैहतपुर की फैक्ट्री में दबिश दी। उक्त फैक्ट्री में अधिकतर आयुर्वेदिक दवाएं ही तैयार की जाती हैं।ड्रग इंस्पेक्टर पंकज गौतम ने बताया कि कुछ दवाओं के सैंपल लिए गए हैं, जो जांच के लिए कंडाघाट भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने पर ही दवाओं की गुणवत्ता के बारे में पता चल सकेगा। उधर, मैहतपुर दवा उद्योग के मालिक बलराम चंदेल ने बताया कि बसोली में नकली दवाएं बनाने वाला आरोपी उनके पास मशीनों की मरम्मत के लिए आता-जाता था। उनके यहां तैयार जो दवाएं आरोपी के यहां बरामद हुई, आरोपी उन्हें उनसे सैंपल के तौर पर ले गया था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें