फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पुलिस चौकी का प्रभारी 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, इस काम को करवाने के लिए मांगी थी घूस

Wed, 18 Nov 2026 07:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

 शुरुआत में 30 हजार रुपये की मांग की गई थी। बातचीत के बाद 20 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।
 शिकायत मिलने के बाद सतर्कता ब्यूरो की टीम ने आरोपों का सत्यापन किया।
विज्ञापन
घूसखोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बुधवार को तहसील नूरपुर के अंतर्गत पुलिस चौकी सदवां के प्रभारी सब इंस्पेक्टर भजन जरयाल को चौकी के भीतर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर पर एक मामले की रद्दीकरण रिपोर्ट तैयार करने में मदद करने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। इसके बारे में नूरपुर तहसील के गौरव सिंह ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप था कि उसके खिलाफ दर्ज एक मामले में रद्दीकरण रिपोर्ट तैयार करने में मदद करने के लिए चौकी प्रभारी ने रिश्वत मांगी थी। शुरुआत में 30 हजार रुपये की मांग की गई थी। बातचीत के बाद 20 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।

शिकायत मिलने के बाद सतर्कता ब्यूरो की टीम ने आरोपों का सत्यापन किया। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि के बाद बुधवार को योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जैसे ही सब इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लिए, तभी टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी के कब्जे से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अनुसार इस मामले में पुलिस थाना सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो धर्मशाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात के तहत एफआईआर संख्या 13/2026 दर्ज की है। आरोपी को हिरासत में लेकर मामले के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें