फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू झड़प मामला: एसपी कुल्लू, एएसपी सीएम सुरक्षा और पीएसओ को हटाकर अनिवार्य छुट्टी पर भेजा

Wed, 23 Jun 2021 10:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

एसपी कुल्लू गौरव सिंह का कार्यभार अब डीआईजी सीआर मधुसूदन देखेंगे। वहीं अतिरिक्त एसपी सीएम सुरक्षा बृजेश सूद का कार्यभार अतिरिक्त एसपी तृतीय बटालियन पंडोह पुनीत रघु देखेंगे। जबकि सीएम के पीएसओ बलवंत की जगह आईजी इंटेलिजेंस को तत्काल प्रभाव से किसी अन्य को तैनात करने के आदेश जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
कुल्लू में पुलिस अफसरों के बीच झड़प - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे के दौरान सीएम जयराम के सामने भुंतर में पुलिस अफसरों के बीच हुए हंगामे और मारपीट  मामले में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने आदेश जारी कर एसपी कुल्लू गौरव सिंह, अतिरिक्त एसपी सीएम सुरक्षा बृजेश सूद और पीएसओ सीएम बलवंत को जांच पूरी नहीं होने तक अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया है।

विज्ञापन


 सरकार ने एसपी गौरव सिंह को रेंज ऑफिस मंडी और एडिशनल एसपी बृजेश सूद व मुख्यमंत्री के पीएसओ बलवंत सिंह को पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया है। डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि मामले की जांच डीआईजी मधुसूदन को दी गई है। जांच की निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए तीनों को अलग-अलग अटैच किया गया है।

इसके साथ ही पुलिस एक्ट के सेक्शन 63 के तहत डीआईजी मधु सूदन को अगले आदेशों तक एसपी कुल्लू का दायित्व संभालने को कह दिया गया है। वहीं, एडिशनल एसपी सीएम सुरक्षा बृजेश सूद की जगह एडिशनल एसपी तीन बटालियन पंडोह पुनीत रघु को कार्यभार दिया गया है। आईजी इंटेलिजेंस को मुख्यमंत्री के पीएसओ बलवंत की जगह किसी अन्य को तैनात करने के लिए कहा गया है।  डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि ये आदेश पुलिस बल के अनुशासन और अच्छे आचरण के हित में जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें