फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में नितिन गडकरी: 6155 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

Wed, 23 Jun 2021 08:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री 24 जून को मनाली से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश को हजारों करोड़ रुपये के तोहफे देंगे। इसमें कई एनएच हाईवे सहित कई बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसके अलावा वह मनाली में फोरलेन पुल का भी उद्घाटन करेंगे। 
विज्ञापन
कुल्लू में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को मनाली से प्रदेश की 6155 करोड़ की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह बुधवार दोपहर बाद पांच दिवसीय दौरे के लिए करीब तीन बजे परिवार के साथ भुंतर एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका स्वागत किया। जिले के भाजपा के नेताओं ने गडकरी का ढोल नगाड़े, करनाल व नरसिंगों के साथ भव्य स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री 24 जून को मनाली से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश को हजारों करोड़ के तोहफे देंगे। इसमें कई एनएच हाइवे सहित कई बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। वह मनाली में फोरलेन पुल का भी उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री गुरुवार सुबह परिवार के साथ अटल टनल रोहतांग का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मनाली के नग्गर में मुख्यमंत्री के साथ समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें एनएचएआई के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसमें मुख्यमंत्री जिला कुल्लू की जलोड़ी व भूभू टनल सहित कई हाईवे को उनके समक्ष रखेंगे। 25 और 26 जून के दिनों को रिजर्व रखा गया है। जिले के लोगों को भी केंद्रीय मंत्री के दौरे से बड़ी उम्मीदें हैं। इस मौके पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक किशोरी लाल सागर, सुरेंद्र शौरी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, धनेश्वरी ठाकुर, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष भीमसेन, अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, जेसी शर्मा, प्रधान सचिव लोक निर्माण शुभाशीष पांडा, उपायुक्त कुल्लू ऋचा वर्मा और पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह उपस्थित रहे। 


सीएम जयराम सुबह 9.40 पहुंचे
बुधवार सुबह 9.40 : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ढालपुर मैदान में हेलीकाप्टर से उतरे 
10 .30 बजे : मुख्यमंत्री ने प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की 
11 बजे : वर्चुअल माध्यम से 64 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास 
दोपहर बाद 2 :30 बजे :  सीएम का काफिला भुंतर एयरपोर्ट पहुंचा 
करीब तीन बजे :  सड़क, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एयरपोर्ट पहुंचे 
3 बजकर 18 मिनट :  नितिन गडकरी ने सलामी ली 
दोपहर 3 :30 बजे :  केंद्रीय मंत्री और सीएम एयरपोर्ट से बाहर निकले तो उनका काफिला फोरलेन प्रभावितों से मिलने के लिए रुका। इसके बाद विवाद हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें