फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल को पांच पुलिस मेडल, दो अग्निशमन और एक जीवनरक्षक पदक

Fri, 27 Jan 2017 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
एएसआई रमेश चंद, जगदीश शर्मा लीडिंग फायरमैन, डीएसपी धनसुख दत्ता
विज्ञापन
हिमाचल के जवानों को पांच पुलिस, दो अग्निशमन और एक जीवनरक्षक पदक के लिए चुना गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस से ठीक पहले यह एलान किया है। पुलिस, दमकल और जीवनरक्षा पदक राजभवन शिमला में आगामी समय में आयोजित कार्यक्रम में दिए जाएंगे। केंद्र सरकार ने हिमाचल के दिनेश कुमार को जीवन रक्षक पदक के लिए चुना है। 
विज्ञापन


राजधानी शिमला के बहुचर्चित मासूम युग गुप्ता हत्याकांड का पर्दाफाश करने वाले हिमाचल के अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) के डीएसपी धनसुख दत्ता को भारत सरकार ने पुलिस मेडल देने की घोषणा की है। सीआईडी में क्राइम ब्रांच के डीएसपी धनसुख दत्ता मूल रूप से शिमला के कुमारसैन क्षेत्र के रहने वाले हैं। वर्ष 1981 में पुलिस विभाग में बतौर कांस्टेबल ज्वाइन करने वाले डीएसपी धनसुख दत्ता 56 साल के हैं।

एडीजीपी एपी सिद्दीकी को राष्ट्रपति पुलिस मेडल, एएसआई रमेश चंद को भी मेडल

सशस्त्र सीमा बल के आईजी अनिल कुमार नेगी, हिमाचल प्रदेश पुलिस में एडीजीपी एपी सिद्दीकी
हिमाचल प्रदेश पुलिस में एडीजीपी एपी सिद्दीकी को राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। सिद्दीकी वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। इनके अलावा सीटीएस विभाग शिमला में नियुक्त एएसआई रमेश चंद को भी पुलिस मेडल मिलेगा।

मौजूदा समय में रमेश चंद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सुरक्षा में तैनात हैं। शिमला में तैनात एएसआई शेर सिंह और शिमला में ही नियुक्त सब इंस्पेक्टर सुदेश कुमार को भी पुलिस मेडल के लिए चुना गया है। शेर सिंह नेगी वर्तमान में एएसआई के पद पर झाकड़ी थाने में कार्यरत है। शेर सिंह नेगी किन्नौर जिले के मुरंग गांव के रहने वाले हैं।

स्टेशन फायर अधिकारी धर्मचंद शर्मा को अग्निशमन सेवा मेडल

फायर अधिकारी धर्मचंद शर्मा, एएसआई शेर सिंह
अग्निशमन विभाग में कार्यरत स्टेशन फायर अधिकारी माल रोड शिमला धर्मचंद शर्मा को अग्निशमन सेवा मेडल के लिए चुना गया है। आठ जनवरी को शिमला के लोअर बाजार में लगी आग पर काबू पाने के लिए धर्मचंद शर्मा ने अहम भूमिका निभाई थी। 

धर्मचंद सुंदरनगर के निहरी गांव के रहने वाले हैं। जगदीश शर्मा लीडिंग फायरमैन बालूगंज तैनात हैं। वह ठियोग के ग्राम पणैण (चिखड़) के रहने वाले हैं। उन्होंने एजी कार्यालय की आग बुझाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

अग्निशमन सेवाओं के लिए सम्मानित होंगे धर्मचंद और जगदीश

सब इंस्पेक्टर सुदेश कुमार
सशस्त्र सीमा बल के आईजी एवं मूल रूप से किन्नौर जिले के पूह क्षेत्र के निवासी अनिल कुमार नेगी को राष्ट्रपति पुलिस मेडल के लिए चुना गया है। वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय दिल्ली में सेवारत आईजी अनिल कुमार नेगी को उनकी सराहनीय सेवाओं

के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। नेगी ने वर्ष 1984 में सशस्त्र सीमा बल में अपनी सेवाएं शुरू कीं। वे संयुक्त राष्ट्र मिशन में बोस्निया और सूडान में भी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें