शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाए गए राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान बारिश के चलते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और राज्यपाल आचार्य देवव्रत का संबोधन नहीं हो पाया। हालांकि बारिश के बावजूद यहां मार्चपास्ट और झांकियां निकाली गई।
मगर परेड के तुरंत बाद रिज पर होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम गेयटी थिएटर के लिए शिफ्ट किए गए। यहां सभी जिलों से आए सांस्कृतिक दलों ने पारंपरिक वेशभूषा और परिधानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इसे देखने के लिए गेयटी थिएटर खचाखच भरा हुआ था।
उधर, हिमाचल के लाखों कर्मचारी समारोह के दौरान सीएम से किसी नई घोषणा की उम्मीद कर रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। सीएम का संबोधन नहीं हो पाया। समारोह के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश में बर्फबारी से निपटने के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।