फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांववालों के सामने पुलिसवालों ने काट डाला सेब का बगीचा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएफओ के सामने पुलिस के जवानों ने एक के बाद एक सेब के बगीचे से एक हजार सेब के पौधे काट गिराए। गांववालों के सामने पूरा बगीचा उजाड़ दिया गया। मामला हिमाचल के जिला मंडी के गोहर का है।
विज्ञापन


दरअसल वन और पुलिस विभाग ने यह कार्रवाई प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर की। कोर्ट ने ये आदेश जमीन अवैध कब्जा कर सेब का बगीचा लगाने पर की थी। फिलहाल अब सेब के हजार पौधे काटकर 12 बीघा वन भूमि से कब्जा छुड़ा लिया गया है।

यह कार्रवाई नाचन वन मंडल के बणैंशी गांव में पुलिस और वन विभाग के करीब डेढ़ सौ कर्मचारियों की टीम ने की। सेब के पेड़ों को काटने के बाद विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। मौके पर डीएफओ नाचन राहुल एम रहाणे खुद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

बणैंशी के रमेश कुमार पर आरोप था कि उन्होंने रई और देवदार के सैकड़ों पेड़ों का कटान कर वहां अवैध रूप से सेब बगीचा लगा दिया। डीएफओ रहाणे ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर सेब के सभी पेड़ काट दिए हैं और नए पौधे लगा दिए हैं।

इस कार्रवाई के लिए नाचन वन मंडल की करीब सभी बीटों से वन रक्षक, वन परिक्षेत्राधिकारी और अन्य कर्मचारियों को बुलाया गया था। उल्लेखनीय है कि बणैंशी गांव पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम को देखकर गांव में हड़कंप मच गया। कार्रवाई को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।

तब कहां सोया रहा वन विभाग : रमेश
कब्जाधारी रमेश कुमार ने डीएफओ के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि जब 2010 में वह कब्जा छोड़ने के लिए तैयार थे तो विभाग उस समय कहां सोया रहा। रमेश कुमार ने काफी देर तक विभागीय टीम को कार्रवाई करने से रोका लेकिन पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई को पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

डीएफओ पर किया हमला, पत्नी पुलिस से उलझी

हाईकोर्ट के आदेश पर डीपीएफ जंगल बणैंशी की भूमि पर अवैध से लगाए गए सेब बगीचे को खाली करवाने गए डीएफओ गोहर पर कब्जाधारी ने हमला कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और वन विभाग के कर्मचारियों ने डीएफओ के हमलावर अवैध कब्जाधारी के चुंगल से छुड़ाया।

वन विभाग के कर्मचारियों ने डीएफओ पर हुए हमले के बाद कब्जाधारी युवक को हिरासत में लिया। कब्जाधारी की पत्नी ने भी कार्रवाई का विरोध किया और बगीचे में लगे सेब के पौधों को काटने से रोकने के लिए महिला पुलिस कर्मियों से उलझ पड़ी।

बणैंशी गांव पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम को देख गांव में हड़कंप मच गया। कार्रवाई को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोच लिया और उसे गिरफ्तार कर थाना पहुंचाया। जहां उससे पूछताछ शुरू कर दी है। डीएफओ गोहर राहुल एम रहाणे ने उन पर हुए हमले की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें